गौरेला पेंड्रा मरवाही /
मामला गौरेला के लेवर ठेकेदार राकेश नामदेव का है जिसने एक शासकीय कर्मचारी के यहां काम लगाया था लेकिन उसको मजदूरी नहीं दी जा रही है जिसकी शिकायत राकेश नामदेव ने मजदूरों के साथ जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में लिखित सिकायत दी जिसके बाद इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामले को समझते हुए सामने वाले को आफिस बुलाकर आपसी समझौता कराते हुए राकेश नामदेव को दस हजार रुपए दिलाते हुए मामले को खत्म कराया इंटक अध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक छोटी सी रकम के लिए किसी शासकीय कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसे मेरे द्वारा उनको बुला कर मजदूर का दस हजार रुपए दिलवा दिया गया गलत फहमी एडवांस को लेकर हुई थी लेवर ठेकेदार और मकान मालिक जो शासकीय कर्मचारी हैं नाम पूछने पर इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताने से इंकार कर दिया किसी मजदूर या लेवर ठेकेदार की शिकायत पर मै किसी शासकीय कर्मचारी की छवि धूमिल नहीं करना चाहता उनको मेरे द्वारा एक बोला गया और मजदूरों का पैसा दिलवाया दिया गया.
