-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक : डॉ. शुक्ला

स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक : डॉ. शुक्ला

बिलासपुर। वर्तमान समय अत्यधिक व्यस्तता और प्रतिस्पर्धा का दौर है। ऐसे में स्वस्थ एवं निरोगी शरीर ही सफलता और सुखी जीवन का आधार है। यदि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखेंगे तो जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना नहीं कर पाएंगे। स्वस्थ शरीर और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उक्त विचार बर्जेस अंग्रेजी शाला के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगम शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यक्त किए।

कार्यक्रम में शाला के वरिष्ठ खेल प्रभारी जाविद अली ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है।

इस अवसर पर योग गुरु डॉ. ऋतु सिंह ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार लगभग 45 मिनट तक योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने तथा अनेक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और योग के लाभों को आत्मसात किया। योग दिवस का आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.