-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर रेंज में DNA साक्ष्य पर ऑनलाइन कार्यशाला, 200 पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण




बिलासपुर रेंज में DNA साक्ष्य पर ऑनलाइन कार्यशाला, 200 पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण


बिलासपुर से बड़ी खबर है, जहां पुलिस विवेचना को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में DNA एवं जैविक/भौतिक साक्ष्य संकलन और परीक्षण विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में रेंज के विभिन्न जिलों से करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल से किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल और उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।



कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अपराध विवेचना के दौरान होने वाली प्रक्रियात्मक त्रुटियों को सुधारना और DNA साक्ष्य के सही संकलन एवं परीक्षण की जानकारी देना था।

विशेषज्ञ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रियंका लकड़ा और डॉ. स्वाति कुजूर ने प्रतिभागियों को Forensic DNA और Forensic Biology के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.