वहीं,इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने आरपा क्रिकेट कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई देते कमेंटेटर पवन पाण्डेय की तारीफ करते हुए बताया कि आने वाले समय में जरूर नेशनल स्तर पर कमेंट्री करने का मौका मिलेगा साथ ही कमेटी के मनोज विश्वकर्मा और उनकी पूरी अरपा क्रिकेट कमेटी को आगे भी ऐसे और आयोजन कराने के लिए अपना सहयोग हमेशा देने का आश्वासन दिया जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को नेशनल इंटरनेशनल खेल में खेलने का मौका मिले जिससे जिले का नाम पूरी दुनियां में रौशन कर सकें.
अरपा कप माधव राव सप्रे ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी
May 07, 2026
अरपा कप माधव राव सप्रे ग्राउंड में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे, इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ मैच का टास कराने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाए देते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि हार जीत दोनों लगा हुआ है इसलिए हारने वाली टीम अपने मनोबल को कमजोर ना होने दें और जीतने वाली टीम आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें.
