-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन पर पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही अंबेडकर युवा शिक्षा समिति



जन्मदिन पर पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही अंबेडकर युवा शिक्षा समिति

बिलासपुर /रतनपुर -
अंबेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर द्वारा अपने सदस्यों के जन्मदिवस को खास और सार्थक बनाने की एक सराहनीय पहल की जा रही है। समिति पारंपरिक बुके के स्थान पर छायादार एवं फलदार पौधे भेंट कर न केवल सदस्यों को शुभकामनाएं दे रही है, बल्कि समाज में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।

इसी क्रम में युवा साथी अमरदीप प्रेमी के जन्मदिवस पर भी समिति के सदस्यों ने उन्हें पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश माथुर ने बताया कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर पौधे भेंट करने की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति इस तरह की पहल अपनाए, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

इस अवसर पर समिति के सचिव संजय कौशिक, संचालक डॉ. संजीव बनर्जी, कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र भार्गवकृष्ण कुमार भार्गवविशाल प्रेमीविकास भारद्वाजनवनीत इंदुवामनीष्वर लास्करद्वारिका माथुरविशाल भार्गवचंद्रप्रकाश लास्कर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.