-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

लेबर ठेकेदार की शिकायत पर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को दिलाया पचास हजार रुपए

जीपीएम - लेबर ठेकेदार की शिकायत पर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को दिलाया पचास हजार रुपए,मामला पिछले हफ्ते का है मजदूर नरेन्द्र सिंह सतनामी निवासी सारबहरा के द्वारा जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर लिखित सिकायत दी गई थी मामला सरकारी कर्मचारी का होने कारण इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने तत्काल उनसे सम्पर्क फोन पर किया और उनको जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर अपना पक्ष रखने की बात कही जिस पर अधिकारियों को आने की बात कहते हुए कार्यालय पहुंचे जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने दोनों के बीच समझौता कराते हुए मामले को आपसी समझौता से 50,000पचास हजार रुपए मजदूर को देने की बात तय की जिसे दोनों पक्षों ने अपनी सहमति दी जिसके बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने अधिकारी से पैसा जमा करने की बात कही जिस पर अधिकारी ने एक सप्ताह का समय लिया और 19तारीख की साम इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास पचास हजार रुपए जमा कर दिया जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने मजदूर नरेन्द्र सतनामी को तत्काल फोन कर अपना पैसा ले जाने की बात कही लेकिन मजदूर के परिवार में गमी होने के कारण मजदूर नहीं आया जिसके बाद आज मजदूर इंटक जिला कार्यालय पहुंचा जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने उन्हें राशी दी वहीं दूसरे एक मामले में गरीब किसान देवरी कला का है जिसने सहकारी बैंक से लोन लिया था था लेकिन फसल सही नहीं होने और तबियत खराब होने कारण बैंक की किस्त नहीं पटा पाया जिसके लिए गरीब किसान देव सिंग ने अपनी मजबूरी परेशानी को लेकर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से निवेदन किया है कि मेरे द्वारा पैसा नहीं पटाया जा सकता है जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने किसान आदिवासिय को आश्वास देते हुए कहा है कि मेरे द्वारा फील्ड ऑफिसर से बात कर    ब्याज में छूट दिलाने की बात की जायेगी लेकिन मूल धन आपको पटाना ही पड़ेगा जिसके बाद किसान ने भूल धन पटाने के लिए तैयार हो गया है. इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इंटक जिला कार्यालय आज की डेट में गरीब मजदूर किसान आदिवासिय सभी के लिए उम्मीद का केन्द्र बना हुआ है जहाँ निर्णय साफ और निष्पक्ष किया जाता है जिसके कारण आज जिला जी पी एम में इंटक परिवार से लोगो का जुड़ाव तेजी से हो जा रहा है वहीं इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि अभी एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस आने वाला जिसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को एक एक मजदूरों से मिलने की जिम्मेदारी दी गई है जिसे होने वाले कार्यक्रम में ही सारी जानकारी सभी के समकक्ष रखी जाएगी जहां जहां से मजदूरों की मजदूरी की शिकायत मिली है उन सभी संस्थान उद्योग मिल के खिलाफ कारवाई की मांग की जायेगी इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने साफ शब्दों यह कहां है कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और बहुत जल्द संगठन हर क्षेत्र में यूनियन बनाने का कार्य करेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.