-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर इंटक की बैठक संपन्न, सफल आयोजन का लिया संकल्प



मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर इंटक की बैठक संपन्न, सफल आयोजन का लिया संकल्प

पेंड्रा, — आगामी मजदूर दिवस (1 मई) के सफल आयोजन को लेकर आज इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालन के निवास पर आयोजित की गई।

बैठक में इंटक के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज गुप्ता, अशोक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, शंकर पटेल, मनोज साहू, पार्षद पारस चौधरी, रमेश कोल, मैकू भरिया, ब्लॉक प्रवक्ता रईस खान, गोमती पुरी, धनकुंवर, पुष्पा आर्मो, ओंकार पांडेय, आबिद भाई, शहनवाज़ ख़ान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और एकता का प्रतीक है। इस दिन आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.