-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम में* *न्यासा ने दिलाई जीपीएम को पहला मेडल

गौरैला पेंड्रा मरवाही
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम में* *न्यासा ने दिलाई जीपीएम  को पहला मेडल

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम रायपुर में आयोजित की जा रही है जिसमें ‌ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की छोटा से गांव  मुरमुर जहां एक आदिवासी किसान  महिपाल सिंह पैकरा और  सुनीता बाई पैकरा की बेटी न्यासा पैकरा का जन्म हुआ। न्यासा की ‌ प्राथमिक शिक्षा दीक्षा उनके नाना नानी के यहां ग्राम उमरखोही के विद्यालय में हुई। न्यासा की हायर सेकंडरी की शिक्षा अभी‌ राजकुमार कॉलेज रायपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा है। ‌ न्यासा शुरू से ही खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी रही है, सर्वप्रथम वह गांव की तालाब से तैरना सीखी और वही रुचि उसको ‌ तैराकी में पारंगत कर गई,100 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले व छत्तीसगढ़ के झोली में एक पदक की इजाफा की है। विदित हो कि न्यासा जिला पंचायत गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की अध्यक्ष  सुश्री समीरा पैकरा की भतीजी हैं। मैडल प्राप्त करने पर जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बधाई देते हुए कहा कि इस जिले में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिसे न्यासा ने साबित कर दिया है। इस उपलब्धि पर दिनेश सिंह दाऊ महासचिव तैराकी संघ,सीमा डेविड जिला खेल अधिकारी, सुश्री निकिता मरकाम प्रभारी सहायक संचालक खेल ने भी बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.