-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारी तेज, इंटक की बैठक में जिम्मेदारियां तय


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारी तेज, इंटक की बैठक में जिम्मेदारियां तय

जीपीएम जिले में आगामी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में आज इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंटक परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में इदरीस अंसारी ने एक मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि जिले भर से आने वाले मजदूरों के आवागमन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों की होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मजदूरों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए।

इंटक अध्यक्ष ने आगे बताया कि संगठन के पदाधिकारी जिले के विभिन्न उद्योगों, मिलों और फैक्ट्रियों का दौरा करेंगे। इस दौरान मजदूरों से उनकी मजदूरी, सुरक्षा, बीमा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं को समझकर उचित कार्रवाई की जा सके।

मीडिया से चर्चा करते हुए इदरीस अंसारी ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए इस बार संगठन ने कानूनी पहल भी की है। इसके तहत एक लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है, जो श्रम कानूनों के तहत उद्योगों और संस्थानों से मजदूरों से संबंधित आवश्यक जानकारी मांगेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मजदूर दबाव में शिकायत नहीं कर पाते, इसलिए संगठन का प्रयास रहेगा कि उन्हें जागरूक कर उनके अधिकार दिलाए जाएं। साथ ही, दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूर्व सूचना दी जाएगी।

बैठक के अंत में इंटक अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा और संगठन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.