(शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी के बच्चों ने भैंसाझार बांध का किया शैक्षणिक भ्रमण)
रतनपुर -- एन ई पी 2020 में बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए अनेक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण भी शामिल है, जिसके तहत मिडिल स्कूल बिरगहनी के बच्चों ने भैसाझार बांध का शैक्षणिक भ्रमण किया। शाला एवं बच्चों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को प्रकृति के साथ जोड़ता है और उनके ज्ञान में व्यापक वृद्धि करता है।
भैंसाझार बांध में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने बांध के बारे में शिक्षकों के द्वारा नदियों का बनना, बाढ़, इससे बचाव, बांध से विभिन्न लाभ व पौधरोपण को जाना। संकुल प्रभारी वंदना रणदीवे प्राचार्य ने शैक्षणिक भ्रमण की उपयोगिता को बताया। व्याख्याता गुलाब साहू ने इस भ्रमण को सभी के लिए आनंददायक बताते हुए प्रधान पाठक को साधुवाद दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य रामेश्वर सांडिल्य ने बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया।
शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू व सरपंच चंद्रानी कँवर ने शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के लिए उपयोगी बताया।शैक्षणिक भ्रमण के बाद स्वादिष्ट भोजन खाकर बच्चे बहुत खुश हुए। समन्वयक प्रमोद साहू ने बच्चों के लिए मनोरंजक खेल कराने में मदद की।खेल के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। शाला कैबिनेट के प्रधानमंत्री अभय पैकरा व इको क्लब के अध्यक्ष आदित्य पैकरा एवं बच्चों ने इस भ्रमण को बहुत ही मजेदार बताया। इस भ्रमण को सफल बनाने वालों में शाला के शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल, देव कुमार लाश्कर, प्रमिला लाश्कर, प्रकाश यादव, गीता बाई कँवर,आनंद यादव, मोहनलाल साहू,देहरी सर,राखी अग्रवाल, बिरको सर,गिरधारी लाल धुरी, इंजल,, दीपाली के साथ सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
