बिलासपुर,
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बीते 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली के अनिल कुमार नेताम पिता समारू राम नेताम, अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। इसकी सूचना मिलने पर थाना रतनपुर से पुलिस टीम तत्काल ग्राम जाली के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी के घर की बाड़ी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, आरक्षक शशीकांत कौशिक एवं महिला आरक्षक अंजला खलखो का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
