-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Virat Kohli: कोहली के पास एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, शतक लगाते ही मिलेगा नंबर-1 का सिंहासन

 



Virat Kohli: विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है, जहां फैंस को उनसे अच्छे खेल की आस होगी।

विराट कोहली को सिर्फ एक शतक की जरूरत

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 6-6 शतक लगाए हैं। अब अगर कोहली आने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक शतक और लगा देते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

बल्लेबाजशतक
वीरेंद्र सहवाग6
विराट कोहली6
सचिन तेंदुलकर5
सौरव गांगुली3

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1657 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 154 रन रहा है।

बेहतरीन लय में चल रहे कोहली

विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया था और 302 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक भी शामिल रहे थे। उन्हें अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली की टीम के लिए उन्हें खूब रन बनाए। आंध्र प्रदेश के खिलाफ, जहां उन्होंने दमदार शतक लगाया और 131 रनों की पारी खेली थी। वहीं गुजरात के खिलाफ मैच में 77 रन बनाए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.