-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में पाक की साजिश नाकाम: ड्रोन से भेजे गए IED और गोला-बारूद सेना ने किए बरामद

 



जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. आज सुबह तड़के खारी गांव के पास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई थी, जिसके बाद इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को ड्रोन से गिराया गया एक संदिग्ध पैकेट मिला, जो पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया बताया जा रहा है. पैकेट से कुछ जिंदा कारतूस (rounds) और एक संदिग्ध IED बरामद हुआ है.

इलाका सील, जॉइंट ऑपरेशन जारी

IED मिलने के बाद पूरे इलाके को घेराबंदी में लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई (Joint Operation) जारी है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

सीमा पार से साजिश की आशंका

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए सीमा से सटे जिलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि आतंकियों तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाया जा सके. मामले से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.