-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Price Today: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच सोने के दाम में उछाल, 5 जनवरी के ताजे रेट जानें




 Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में सोमवार, 5 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,36,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,35,761 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 5 जनवरी की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,37,198 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1500 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,38,200 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

चांदी का ताजा भाव

सोना के साथ चांदी जैसी बहुमूल्य धातु की कीमतों में भी सोमवार के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026  का एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 2,42,685 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 6400 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,49,900 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज का ताजा सोने-चांदी का भाव….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,550 रुपए
22 कैरेट – 1,26,100 रुपए
18 कैरेट – 1,03,200 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,400 रुपए
22 कैरेट – 1,25,950 रुपए
18 कैरेट – 1,03,050 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,330 रुपए
22 कैरेट – 1,26,800 रुपए
18 कैरेट – 1,05,750 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,400 रुपए
22 कैरेट – 1,25,950 रुपए
18 कैरेट – 1,03,050 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,450 रुपए
22 कैरेट – 1,26,000 रुपए
18 कैरेट – 1,03,100 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,550 रुपए
22 कैरेट – 1,26,100 रुपए
18 कैरेट – 1,03,200 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,450 रुपए
22 कैरेट – 1,26,000 रुपए
18 कैरेट – 1,03,100 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,37,400 रुपए
22 कैरेट – 1,25,950 रुपए
18 कैरेट – 1,03,050 रुपए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.