-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Price Today: गोल्ड की कीमतें और घटीं, चांदी की चमक हुई फीकी, जानें 10 बड़े शहरों में आज के भाव

 


Gold Price Today: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है।

इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 22 कैरट वाला और 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 गिरा है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
मुंबई₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
कोलकाता₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
चेन्नई₹1,39,080₹1,27,490₹1,06,390
बेंगलुरु₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
हैदराबाद₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
लखनऊ₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
पटना₹1,38,040₹1,26,540₹1,03,540
जयपुर₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
अहमदाबाद₹1,38,040₹1,26,540₹1,03,540

लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,71,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.