-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

CG ब्रेकिंग: नया रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

 


रायपुर : नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

आग की चपेट में किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान सहित कई अन्य दुकानें आकर जलकर खाक हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गया है. दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया. इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.