-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचियों से अवैध शराब जब्त

*रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचियों से अवैध शराब जब्त
 *बिलासपुर*। थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹4,560 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में


रामू वर्मा, पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी नगपुरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर


निलेश कश्यप, पिता हिन्छाराम कश्यप, उम्र 52 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
शामिल हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा  नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब लेकर नगपुरा मेला की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नगपुरा मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार एवं मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.