-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में पश्चिम बंगाल का हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, थैले से कट्टा-कारतूस बरामद

 


बिलासपुर : पश्चिम बंगाल के हार्डकोर अपराधी को पुलिस ने बिलासपुर में गिरफ्तार किया है। उसके पास थैले में कट्‌टा कारतूस बरामद हुआ है। आशंका है कि वो यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। सोमवार को आरपीएफ की टीम को खबर मिली कि पश्चिम बंगाल का आदतन अपराधी ट्रेन में सफर कर रहा है।

इस पर आरपीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से उसकी जानकारी जुटाई, जिसके बाद संदेही युवक का पीछा करने के पाइंट दिए गए। इस बीच पता चला कि युवक बिलासपुर स्टेशन में देखा गया है। जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कंट्रक्शन कॉलोनी के पास युवक को पकड़ लिया।

इस दौरान उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें कट्टा, कारतूस, 2 मोबाइल के साथ 3 ट्रेन टिकट बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.