-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय सेना शौर्य और बलिदान की परंपरा :कृषि महाविद्यालय में 78 वाँ सेना दिवस संपन्न

भारतीय सेना शौर्य और बलिदान की परंपरा : कृषि महाविद्यालय में 78 वां सेना दिवस संपन्न

कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 15. 01. 2026 को सेवा दिवस मनाया गया ।  सेवा दिवस में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए जिसमें सेना के द्वारा किए गए उनके कार्यों साहस बलिदान शौर्य पर चर्चा की गई महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने सेवा दिवस के उपलक्ष में सेना ने किस प्रकार से अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और उनके शौर्य के बारे में बताएं एनसीसी के प्रभारी डॉक्टर विनोद निर्मलकर ने बताया कि  सेना दिवस 15 जनवरी 1949 को सर्वप्रथम प्रारंभ हुई   । इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेवा के पुनर्गठन की वर्षगांठ को रेखांकित करना है। 78 व सेना दिवस की थीम भारतीय सेना की सौर्य और बलिदान की परंपरा पर रखी गई है
इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉक्टर एन के चौर , डॉ संजय वर्मा मुख्य वैज्ञानिक क्षेत्रय कृषि अनुसंधान केंद्र, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर,  आरके तोमर एनसीसी प्रभारी डॉ विनोद निर्मलकर व कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक वैज्ञानिक , अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी  कृषि महाविद्यालय बिलासपुर एवं साइंस कॉलेज बिलासपुर के 27 एनसीसी के छात्र-छात्राएं ने  विशेष रूप से भागीदारी किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.