-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कोरबा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 निरीक्षकों समेत 9 पुलिसकर्मियों का तबादला

 



कोरबापुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत निरीक्षक युवराज तिवारी को थाना प्रभारी कुसमुंडा से बालको, निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय को हरदीबाजार से कुसमुंडा तथा निरीक्षक प्रमोद कुमार उनन्ना को सिविल लाइन रामपुर से हरदीबाजार पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को लेमरू से दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह उप निरीक्षक नवीन पटेल को पुसरे मानिकपुर से सिविल लाइन रामपुर, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर को रक्षित केंद्र से पुसरे मानिकपुर भेजा गया है। सशस्त्र बल में सउनि कुंदर साय पैकरा को करतला से लेमरू, सउनि अश्वनी निरंकारी को रक्षित केंद्र से करतला तथा सउनि नरेंद्र कुमार को रक्षित केंद्र से बांकीमोंगरा पदस्थ किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.