-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त


रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। रतनपुर पुलिस ने 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए एक महिला कोचिये को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश दी, जहाँ आरोपी महिला द्वारा अपने घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई थी। पुलिस ने मौके से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये आँकी गई है, जब्त की गई.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब किनारे रखे गए 20 से 25 डिब्बे पास को नष्ट किया और लगभग 120 खाली प्लास्टिक डिब्बों को भी नष्ट किया।

इस मामले में पुलिस ने रामलल्ली मरकाम,  ग्राम जाली, को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 *रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.