-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर रोड एक्सीडेंट: NH-43 पर खड़े ट्रेलर से कार टकराई, पांच युवकों की दर्दनाक मौत; क्षेत्र में मातम का माहौल





 जशपुर। जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एनएच-43 पर पतराटोली के पास तेज रफ्तार से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से तेज टक्कर मारते हुए चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार सभी पांच युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुनकुरी से जशपुर लौट रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार कार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही थी। रात के समय सड़क किनारे ट्रेलर खड़ा होने के कारण कार सीधे उसकी पिछली तरफ जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरे इलाके में आवाज गूंज उठी और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।

टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रेलर के अंदर धंस गया था। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं थी। सभी मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। दुलदुला थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला भेजा गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दुलदुला थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने बताया कि मृतक चराईडांड़ के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि ट्रेलर किन कारणों से सड़क किनारे खड़ा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है ताकि हादसे की जिम्मेदारी तय की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.