-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले– ईसाइयों की हत्या करने वाले आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे





 वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ऑपरेशन की जानकारी दी। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि नाइजीरिया में ISIS लगातार ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ISIS आतंकियों को “आतंकी कचरा” बताते हुए कहा कि यह संगठन लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों की हत्या में लिप्त है। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने कई “परफेक्ट स्ट्राइक” को अंजाम दिया, जिसमें आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ट्रम्प ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका “कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।” अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा— “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, मारे गए आतंकियों को भी। अगर ईसाइयों की हत्याएं जारी रहीं, तो आगे और भी आतंकी मारे जाएंगे।”

“ऐसी कार्रवाई सिर्फ अमेरिका कर सकता है”
राष्ट्रपति ट्रम्प ने रक्षा मंत्रालय को “डिपार्टमेंट ऑफ वॉर” बताते हुए अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी सटीक और प्रभावी कार्रवाई सिर्फ अमेरिका की सेना ही कर सकती है।

नाइजीरिया में बढ़ती धार्मिक हिंसा
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया में इस साल जनवरी से 10 अगस्त के बीच धार्मिक हिंसा में 7 हजार से अधिक ईसाइयों की हत्या की जा चुकी है। रिपोर्ट में इन हत्याओं के लिए बोको हराम और फुलानी जैसे आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

अमेरिका की इस कार्रवाई को नाइजीरिया में बढ़ते आतंकवाद और धार्मिक हिंसा के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.