रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नया पैटर्न आगामी बोर्ड परीक्षा से लागू होगा। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम के अनुरूप तैयारी का अवसर मिल सके।
प्रश्न पत्र में अंक विभाजन
माशिमं सचिव के अनुसार, नए पैटर्न में प्रश्नों की श्रेणियों के अनुसार अंकों का वितरण इस प्रकार होगा—
ज्ञानात्मक प्रश्न – 20%
अवबोधात्मक प्रश्न – 25%
अनु-प्रयोगात्मक प्रश्न – 25%
विश्लेषणात्मक प्रश्न – 10%
मूल्यांकनात्मक प्रश्न – 10%
रचनात्मक प्रश्न – 10%
अब इतने होंगे MCQ
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQ) की संख्या बढ़ाकर 1-1 अंक के 15 प्रश्न कर दिए गए हैं। इससे छात्रों की त्वरित समझ और तेज सोचने की क्षमता का आकलन होगा।
लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी बदलाव
नए पैटर्न के अनुसार—
लघु उत्तरीय (Short Answer) – 2 अंक के 3 प्रश्न
लघु उत्तरीय–2 सेक्शन – कुल 18 अंक के 3 प्रश्न
दीर्घ उत्तरीय – 5 अंक के 4 प्रश्न (कुल 20 अंक)
दीर्घ उत्तरीय–2 – 5 अंक के 2 प्रश्न (कुल 10 अंक)
अति दीर्घ उत्तरीय – 6 अंक का 1 प्रश्न

