रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक दूध डेरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच शराब पीने के बाद हुए विवाद में सन्नी साहू ने अपने साथी दुर्गेश धृतलहरे की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी घटना डेरी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार 23-24 दिसंबर की दरम्यानी रात डेरी में दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान दुर्गेश बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे ऑटो में डालकर बाहर ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा अस्पताल से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने

