-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

गेवरा एरिया कार्यालय ठप, आंदोलन के चलते अधिकारी अंदर फंसे




 गेवरा। गेवरा एरिया कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। कार्यालय के बाहर चल रहे आंदोलन के कारण अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंसे हुए हैं, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आमजन से जुड़े काम भी नहीं हो पा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनिंदा लोग कार्यालय परिसर के बाहर डटे हुए हैं और आवाजाही रोक दी गई है। इससे न तो अधिकारी बाहर निकल पा रहे हैं और न ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी सामान्य रूप से निभा पा रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों को हटाने या हालात सामान्य करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर कार्यालय की कार्यप्रणाली बहाल करने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.