-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, हिंदू रीति-रिवाज से किया गया संस्कार

 





धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर उपजा विवाद देर रात तक चला। मामला बढ़ने पर प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः शुक्रवार दोपहर को मृतक महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया।

मृतका पुनिया बाई (65 वर्ष) ने करीब दो वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था। बुधवार को उनकी मृत्यु के बाद परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए दफनाने से रोक दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

गुरुवार को कई घंटों तक चली बैठक और समझाइश के बाद परिजन हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण भी मान गए। बताया गया है कि मृतका के परिजनों ने ईसाई धर्म छोड़ने का सहमति पत्र भी प्रशासन को सौंपा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 दिसंबर को कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में भी धर्मांतरित और आदिवासी समुदाय के बीच शव दफनाने को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। उस घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं।

धमतरी की इस घटना के बाद प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और भविष्य में ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.