-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर वनडे मैच: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर रोहित–विराट को देखने उमड़ी भीड़

 




रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच से पहले दोनों टीमें सोमवार को रांची से चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

निजी होटल पहुंचने पर एक महिला फैन विराट कोहली को करीब देखकर भावुक हो गई और उन्हें गुलाब भेंट करते हुए रो पड़ी।

स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जबकि भारतीय टीम शाम 5.30 बजे से अभ्यास कर रही है। प्रैक्टिस सत्र में सिर्फ BCCI कार्डधारकों को ही प्रवेश की अनुमति है। इस मैच के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस हेतु चुना गया है, जो रोहित–विराट जैसे स्टार खिलाड़ियों को गेंदबाजी करेंगे।

DGP–IGP कॉन्फ्रेंस में तैनात 2 हजार पुलिसकर्मियों को रोक कर वनडे मैच में ड्यूटी दी गई है। वहीं 30 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने ब्लैक में टिकट बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.