-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

देश के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कत, फ्लाइट्स प्रभावित

 



देश के कई प्रमुख एयरपोर्टों में बुधवार सुबह से चेक-इन सिस्टम में तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए। बेंगलुरु एयरपोर्ट में 42 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी, जबकि हैदराबाद में यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन प्रक्रिया को मैन्युअल कर दिया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट ने बताया कि समस्या माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की सर्विस आउटेज के कारण हुई, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि विंडोज सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या नहीं आई।

इंडिगो एयरलाइन ने 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कीं, जिनमें बेंगलुरु और मुंबई आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि इसका मुख्य कारण क्रू की कमी था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.