-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

संसद का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन भी हंगामेदार, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जारी




 नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पहले दिन से ही हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। मंगलवार को भी संसद परिसर में टकराव का माहौल बना हुआ है और विपक्ष सरकार को घेरने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहा है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।

सत्र की हर पल की ताज़ा स्थिति इस तरह रही—

रिजिजू का बयान: “विपक्ष मुद्दे ढूंढकर लाने की जरूरत नहीं”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद में पहले ही कई महत्वपूर्ण मुद्दे तय हैं, जिनमें से कई विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। उन्होंने कहा—
“विपक्ष को नए-नए मुद्दे ढूंढकर संसद को डिस्टर्ब करने की जरूरत नहीं है। मैं आज विपक्ष के प्रमुख नेताओं से बात करूंगा, मैं उनके संपर्क में हूं।”

रिजिजू ने संकेत दिया कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध की वजह से सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.