-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कोंडागांव दोहरा हत्याकांड: पति रोहित सेठिया समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, अवैध प्रेम संबंध और भरण-पोषण से बचने के लिए रची गई थी साजिश





 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सामने आए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फरसगांव थाना क्षेत्र में महिला और उसके 3 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतका की पहचान भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले लापता बताए गए थे। जांच में सामने आया कि भागवती की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और इसके बाद उसके मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा गया। दोनों की हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से महिला का शव नदी में और बच्चे का शव तालाब में फेंक दिया गया।

पति ने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर रची साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपने परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड की साजिश रची थी। हत्या के बाद आरोपियों ने यह दिखाने की कोशिश की कि महिला और बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं।

शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप

भागवती सेठिया मूलतः ग्राम सिरपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2020 में रोहित सेठिया से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मारपीट और घरेलू हिंसा को लेकर पहले भी सामाजिक बैठक हो चुकी थी।

सामाजिक बैठक के बाद अलग-अलग रहने लगे थे पति-पत्नी

सामाजिक बैठक के बाद भागवती और रोहित अलग-अलग स्थानों पर रहने लगे थे। इसी दौरान भागवती अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ मायके ग्राम सिरपुर से अचानक लापता हो गई थी। इसी बीच रोहित का बसंती सेठिया नामक दूसरी युवती के साथ अवैध प्रेम संबंध सामने आया, जिसे भी इस हत्याकांड की एक बड़ी वजह बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.