-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सर्विसिंग सेंटर में मारपीट, डायल 112 का आरक्षक लाइन अटैच

 




बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक वाहन सर्विसिंग सेंटर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। सरकारी वाहन की सर्विसिंग में कुछ देर इंतजार करने को कहने पर आरक्षक के साथ आए उसके दोस्त ने आपा खो दिया और वहां काम कर रहे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।

घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए डायल 112 में पदस्थ आरक्षक रवि श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, मारपीट के मुख्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

सर्विसिंग सेंटर संचालक नमन देवांगन ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को जेएमपी कॉलेज के सामने स्थित उनके सर्विसिंग सेंटर में पहले से एक वाहन की सर्विसिंग चल रही थी, इसी कारण आरक्षक से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया था। इस बात पर आरक्षक के साथ मौजूद राजेश यादव (निवासी पथरिया) ने गुस्से में आकर युवक के साथ मारपीट की।

आरोप है कि आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे, फिर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद घायल युवक को थाने ले जाकर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.