-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Union Bank of India FD Scheme : सिर्फ ₹2 लाख जमा कर पाएं ₹85,049 का गारंटीड ब्याज, जानें पूरी डिटेल

 



अगर आप सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की तलाश में हैं और तय रिटर्न चाहते हैं, तो Union Bank of India FD Scheme आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक में सिर्फ ₹2 लाख जमा करने पर 5 साल में ₹85,049 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है।

यूनियन बैंक में एफडी पर ब्याज दरें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा इस साल रेपो रेट में 1% की कटौती के बाद, यूनियन बैंक ने भी अपनी एफडी दरों में संशोधन किया था। हालांकि इसके बावजूद बैंक अब भी मार्केट में सबसे बेहतर रिटर्न देने वाले सरकारी बैंकों में शामिल है।

यूनियन बैंक में एफडी की न्यूनतम अवधि 7 दिन और अधिकतम अवधि 10 वर्ष तक की होती है। ब्याज दरें निम्नानुसार हैं:

  • सामान्य नागरिकों के लिए: 3.40% से 7.35% तक

  • सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से ऊपर): 3.90% से 7.10% तक

  • सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से ऊपर): अधिकतम 7.35%


 3 और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें

अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजनसुपर सीनियर सिटीजन
3 साल6.60%7.10%7.35%
5 साल6.40%6.90%7.15%

 ₹2 लाख की FD पर मिलेगा कितना ब्याज?

अगर आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ₹2 लाख की एफडी 5 साल के लिए करवाते हैं, तो आपको मैच्यॉरिटी पर निम्न राशि मिलेगी:

सामान्य नागरिक: ₹2,74,729 (ब्याज ₹74,729)

सीनियर सिटीजन: ₹2,81,568 (ब्याज ₹81,568)

सुपर सीनियर सिटीजन: ₹2,85,049 (ब्याज ₹85,049)

इस स्कीम के तहत आपको गारंटीड ब्याज और सुरक्षित निवेश का भरोसा दोनों मिलता है।

 यूनियन बैंक की एफडी क्यों है खास?

✅ सरकारी बैंक होने के कारण निवेश पूरी तरह सुरक्षित
✅ तय ब्याज दर और गारंटी के साथ रिटर्न
✅ वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर
✅ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से FD खोलने की सुविधा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.