-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

G20 समिट 2025: जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी की सक्रिय कूटनीति, ग्लोबल डेवलपमेंट के लिए 4 नई पहलें प्रस्तावित

 



जोहान्सबर्ग/नई दिल्ली। तीन दिवसीय G20 लीडर्स समिट 2025 के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन कई अहम वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण रखा। समिट के शुरुआती सत्र “इनक्लूसिव और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ– किसी को पीछे न छोड़ना” पर फोकस रहा।

समिट के दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की। उन्होंने भारत–UK साझेदारी में आई नई ऊर्जा का जिक्र करते हुए इसे आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

समिट में पीएम मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट को गति देने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण पहलें प्रस्तावित कीं:

  • ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी

  • अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव

  • ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम

  • ड्रग-टेरर नेक्सस के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अफ्रीका का विकास वैश्विक तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है और भारत हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहा है। पीएम मोदी की इन पहलों को समिट में व्यापक रुचि के साथ सुना गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.