रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM (भारतीय प्रबंध संस्थान) में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह सम्मेलन उन अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) और नवाचारों (Innovations) को उजागर कर सकते हैं। उनका यह भी कहना था कि इस तरह के संवाद और विचार-विनिमय से राष्ट्रीय सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलती है।

