-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बालोद के राजेन्द्र देशमुख का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे जलवा

 





बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बूढ़ानपुर गांव के दिव्यांग खिलाड़ी राजेन्द्र देशमुख ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। राजेन्द्र का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में बतौर ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। वह 13 नवंबर से श्रीलंका में शुरू होने वाली टी-20 श्रृंखला में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह पांच मैचों की श्रृंखला 17 नवंबर तक चलेगी, जिसके बाद 18 नवंबर को टीम भारत लौटेगी।

राजेन्द्र देशमुख बल्ले और गेंद, दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उनके चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

राजेन्द्र एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता देवरी में मोटर पंप की मरम्मत का काम करते हैं। बचपन से एक हाथ से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.