-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार ढही, चार मजदूर दबे – एक को निकाला गया सुरक्षित

 


जयपुर। शहर के पन्नी गरान मोहल्ले में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में बेसमेंट में काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अब तक एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी तीन मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब छत और दीवार का हिस्सा भरभराकर ढह गया।

सुभाष चौक थाना पुलिस और SDRF की टीम जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट गहरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.