-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, कबीर नगर पुलिस की कार्रवाई

 



रायपुर। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान कबीर नगर पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक विनोद राणा उर्फ बठुवा (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। घटना 28 नवंबर 2025 की है, जब पुलिस टीम बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

पुलिस को देखते ही आरोपी छिपने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना पता लंबा ब्लॉक, बाल्मीकि नगर, थाना कबीर नगर रायपुर बताया।

पुलिस ने आरोपी से हथियार जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 248/2025 दर्ज कर कार्रवाई की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.