-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में किया गया “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन

कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में किया गया “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन

बिलासपुर – मां भारती को समर्पित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज दिनांक 07 नवंबर 2025 को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में वंदे मातरम के सामूहिक गायन का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसमें देशवासियों को राष्ट्रीय एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव के संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक समवेत स्वर में “वंदे मातरम” का गायन किया। गूंजते स्वर ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर डॉ. एन.के. चौरे, अधिष्ठाता, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ने अपने संदेश में कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतवासियों के गर्व, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की शाश्वत अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम मे प्राध्यापक गण, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन ने सभी में राष्ट्र भक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.