-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बुजुर्ग ने किया अप्राकृतिक सेक्स, दुर्ग में गिरफ्तार

 




दुर्ग. मोहन नगर थाना पुलिस ने 60 साल के परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के जुर्म में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी. इसके बाद कुछ दूर जाते ही आरोपी ने नाबालीग से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. आरोपी पहले पीड़ित को किस किया और मना करने के बावजूद उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा. घटना के बाद बालक घबराकर किसी तरह अपने घर पहुंचा. उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने तुरंत मोहननगर थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहननगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 296/12 तथा POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में उसे पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी केशव कोसरे ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.