-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हंगामा





 बेमेतरा। रबी सीजन की शुरुआत में ही खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। वहीं आज खाती सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और कमी के आरोप लगाते हुए किसानों ने जोरदार हंगामा करते हुए बेमेतरा-थान खम्हरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित कियाकिसानों का कहना है कि रबी सीजन के लिए समिति में आज यूरिया और डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों को बुलाया गया था। इसके लिए पहले ही किसानों से ऋण पुस्तिका जमा कराई गई थी, लेकिन बाद में जिन्होंने जमा किया था, उन्हें ही खाद वितरण कर दिया गया। इससे खाद का स्टॉक खत्म हो गया और खाद लेने पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिला। इस वजह से किसान नाराज़ हो गए और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।किसानों ने प्रबंधक और खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों पर लेनदेन कर खाद वितरण करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। साथ ही समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।


    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.