-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश: पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ आई इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल की सुनवाई में हाई अलर्ट

 




ढाका। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मामले की सुनवाई जारी है। उनके खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध और वॉर क्राइम के पांच आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में हत्या, अपराध रोकने में नाकामी और मानवता के खिलाफ अपराध शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है।

अभी तक अंतिम फैसला नहीं आया

हालांकि पहले कुछ एजेंसियों ने दावा किया कि शेख हसीना को दोषी ठहरा दिया गया है, लेकिन कोर्ट ने अभी तक अंतिम फैसला सुनाया नहीं है। कोर्ट ने बताया कि दोष साबित होने पर उन्हें अधिकतम सजा दी जाएगी।

ढाका में हिंसा और हाई अलर्ट

फैसले की अफवाहों के बाद से ही ढाका में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक दो बसों को आग लगा दी गई। देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस को गोली चलाने का आदेश

सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों को हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है।

लाइव टेलीकास्ट में जारी सुनवाई

कोर्ट की सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है, ताकि सभी घटनाक्रम की जानकारी जनता तक तुरंत पहुंच सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.