-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में आज संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया

मिश्रीदेवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में आज संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के तैल-चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती उषा शर्मा

 द्वारा की गई। मंच पर वरिष्ठ शिक्षक श्री अरविंद पाण्डे, श्री विवेक तिवरी, श्री रमेश प्रधान, श्री शत्रुघ्न प्रसाद निर्मल पांडे,सायतोडे, उत्तरा दिवाकर, श्रीमती शोभा पाठक, यास्मिन परविन, मुक्तानंद, महिपाल, मेवालाल राठौर, मनीष साहु  ज्योतिष साहु तान्या गुप्ता सलमा बानो रुकसाना ईराकी, गायत्री अंचल,सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

मंच संचालन श्री नरेश कुमार पात्रे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में संविधान की सर्वोच्चता और इसके मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इसके पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती उषा शर्मा ने संविधान की भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को देश की एकता का आधार बताया और छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें—

वाद-विवाद प्रतियोगिता

निबंध लेखन

चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रश्न मंच/क्विज़

छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संविधान के विषय में अपने ज्ञान एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सभी प्रविष्टियों को क्रमशः एकत्र कर निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया।

अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

—  उक्त जानकारी श्री नरेश कुमार पत्र एवं उत्तरा कुमार दिवाकर व्याख्याता ने दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.