-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP MLA Sushant Shukla dance : भाजपा विधायक के राउत नाचा वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

 




BJP MLA Sushant Shukla dance बिलासपुर। बेलेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला का देसी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यादव समाज के पारंपरिक राउत नाचा दल के कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक शुक्ला गड़वा बाजा की धुन पर जमकर थिरके। उनका यह वीडियो लोगों द्वारा तेजी से शेयर किया जा रहा है और उनकी इस सहभागिता की काफी प्रशंसा हो रही है।

राउत नाचा दल पहुंचा विधायक निवास पर

जानकारी के अनुसार, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के निवास सेवा सदन में सोमवार को राउत नाचा दल पहुंचा था। पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की धुन और उत्साह से भरे माहौल में विधायक खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सजी हुई लाठी हाथ में लेकर गड़वा बाजा की धुन पर परंपरागत शैली में नृत्य किया।

सोशल मीडिया पर छाया देसी अंदाज

विधायक के नृत्य का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया। कमेंट्स में लोग उनके देसी अंदाज, सांस्कृतिक जुड़ाव और सरलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विधायक का यह रूप उन्हें जनता के और करीब ले आता है।

राउत नाचा—छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान

राउत नाचा यादव समुदाय का प्रमुख पारंपरिक नृत्य है, जो दीपावली के बाद की विशेष सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इस नृत्य में गड़वा बाजा, लाठी, पगड़ी और पारंपरिक पोशाक का विशेष महत्व होता है।

विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करना छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.