-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई






 फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की गई।

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान मुजम्मिल शकील के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था और पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ से उसकी गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शाहीन की कार से ही रविवार को कश्मीर में AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को भी गिरफ्तार किया था, जो अनंतनाग का रहने वाला है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.