पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो ‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि यानी ₹30,000 एक साथ 14 जनवरी 2026 को उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
तेजस्वी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देना है। इसके साथ ही उन्होंने जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर को स्थायी करने और उन्हें ₹2,000 प्रतिमाह देने की घोषणा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजस्वी यादव सहरसा और मधेपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पांच चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

