रायपुर। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक गायन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन लाइव दिखाया गया, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम् को देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया और कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि मां भारती के प्रति आराधना है।
कार्यक्रम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया और सभी उपस्थित लोगों ने देशभक्ति की भावना के साथ गीत का सामूहिक गायन किया।

