-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर डंपर हादसा: 14 लोगों को कुचलने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, बोला – “गलती हो गई, मुझे बचा लो”




जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 14 लोगों की जान लेने वाले डंपर चालक कल्याण मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कल्याण मीणा ने खुद को बचाने की गुहार लगाई और कहा — “गलती हो गई है, मुझे बचा लो।”

यह दर्दनाक हादसा 3 नवंबर को जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुआ था, जब तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर चल रही 17 गाड़ियों को 400 मीटर तक रौंद डाला। इस भीषण दुर्घटना में 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हुए थे। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि कई शवों के अंग कटकर अलग-अलग जगह बिखर गए। अब तक 2 शवों की पहचान नहीं हो पाई है

पुलिस ने आरोपी डंपर ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304-A) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.