गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पेण्ड्रा के वार्ड क्रमांक 6, 8, 9 एवं 10 में दूषित पानी के कारण वार्डवासियो में पीलिया फैलने की सूचना प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल उन वार्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में नगरीय निकाय क्षेत्रों में पानी उबाल कर पीने तथा दी गई क्लोरिन की गोली को पानी में मिला कर पिने की सलाह दी गयी। शिविर में डॉ. ए. आई. मिंज खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेण्ड्रा द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। साथ स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सतत निगरानी की जा रही है। मितानिनो द्वारा घर घर भ्रमण कर सर्वे किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़
