-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, ऑपरेशन सिंदूर की पायलट शिवांगी सिंह के साथ आईं नजर




 अंबाला, 29 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर विमान राफेल में उड़ान भरकर एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ भारतीय वायुसेना की जांबाज स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह भी नजर आईं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुछ महीने पहले “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान झूठा दावा किया था कि स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह को पकड़ा गया है और उनका विमान मार गिराया गया। हालांकि, भारत सरकार की एजेंसी PIB ने 10 मई को फैक्ट चेक जारी कर पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया था।

40 मिनट तक चली राष्ट्रपति की उड़ान
राफेल विमान ने सुबह 11:10 बजे टेक ऑफ किया और 11:50 बजे लैंड किया। राष्ट्रपति के साथ उड़ान भरने वाले राफेल को ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया, जबकि एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने दूसरे विमान से उन्हें एस्कॉर्ट किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अनुभव भारतीय वायुसेना की शक्ति, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.